खेल
न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, शमी ने विल यंग को भेजा पवेलियन
आज टीम इंडिया न्यूजीलैंड का मैच है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित ने टॉस के दौरान बताया कि हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने एक भी बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।




