ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बहराइच में दर्दनाक हादसा, मोमबत्ती से घर में लगी आग, दम घुटने से दो मासूमों ने तोड़ा दम

बहराइच ज़िले में बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रहे दो मासूम सगे भाइयों की आग में झुलसकर मौत हो गई। उसके अनुसार बृहस्पतिवार की रात बेहडा गांव के बद्री विशाल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के निकट दुर्गा पूजा पंडाल में आरती करने गए थे। बद्री के दो पुत्र शनि (पांच) एवं सत्या (सात) घर के कमरे में एक बेड पर तथा बच्चों की मां तारा शर्मा अपने तीसरे नवजात शिशु के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी।

पुलिस के अनुसार कमरे में मोमबत्ती जल रही थी जो गिर गई और बेड के पास रखे प्लास्टिक के कूलर में आग लग गई। घर में धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया तो बद्री विशाल एवं आसपास के लोग आग बुझाने में लग गए। दोनों ही बच्चे बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

एसएचओ अंजनी कुमार राय ने पत्रकारों से बताया कि घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है और वह मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शनि का आगामी 30 तारीख को मुंडन संस्कार होना था। मेहमानों को बुलाने के लिए कार्ड बंटने शुरू हो गए थे।

Related Articles

Back to top button