ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पशुओं का चारा लेने गई थी महिला, पीछे से चोर ने दिया अंजाम

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के गांव भाली आनंदपुर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 60 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई। जब महिला मकान को ताला लगाकर खेत में पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। वहीं उसकी बेटी भी घर से बाहर गई हुई थी। बंद मकान को देखकर चोरों ने इस घटना को अंजमा दिया।गांव भाली आनंदपुर निवासी सुंदरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर ताला लगाकर खेत में गई थी। वहीं उसकी लड़की प्रमीला भी अपनी बड़ी बहन के घर गई हुई थी। इसलिए घर पर कोई नहीं था। वह खेत से पशुओं का चारा लेकर वापस आई। इसी दौरान घर आकर देखा तो पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ है।सुंदरी ने बताया कि उसने घर के अंदर जाकर चेक किया। इस दौरान पाया कि अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। वहीं उनके 60 हजार रुपये की नकदी को भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। उन्होंने छोटे बैग में 60 हजार रुपये रखे थे। जो बैग ही नहीं मिला। प्राथमिक दृष्टि से कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा। जिसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं चोर का पता लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। ताकि चोर तक पहुंचने के लिए सुराग लग सके। अज्ञात आरोपी के खिलाफ ताला तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button