ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

शिव सेना पंजाब ने दर्ज कराई शिकायत; ‘जी खान’ खिलाफ अदालत जाएगा हिन्दू न्याय पीठ

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में गणपति विर्सजन पर अश्लील गीत गाने पर सिंगर जी खान माफी मांगने संगला शिवाला मंदिर पहुंचे, लेकिन इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने मंदिर के प्रांगण में जी खान के खिलाफ नारेबाजी की। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया और हिन्दू नेताओं में झड़प हो गई।रविवार देर रात 2 बजे शिवसेना पंजाब के नेता भानू प्रताप ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मेडिकल करवाया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वालों में भी 2 लोग चोटिल हुए हैं। वहीं संगला शिवाला मंदिर में पुलिस बल तैनात रहा। इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। बेरिकेडिंग करवा दी गई। पुलिस के उच्चाधिकारी मंदिर में तैनात रहे।जी खान संगला शिवाला मंदिर पहुंच माफी मांगता हुआ। (फाइल फोटो)जानकारी देते हुए शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि मंदिर के प्रांगण में आकर नारेबाजी करना सरासर हिन्दू धर्म की बेअदबी है। जी खान के खिलाफ शिकायत शिव सेना पंजाब ने दी थी। इसके बाद जी खान ने संगला शिवाला आकर भगवान भोले शंकर के चरणों में नतमस्तक होने की बात कही।भगवान के दरबार पर यदि कोई माफी मांगने आ रहा है तो उसे हम कैसे रोक सकते है। वहीं जो लोग प्रदर्शन करने आए थे, उन लोगों के घर के पास ही दो दिन पहले जी खान करीब 3 घंटा समारोह में गायन करके गया है। यदि खान का विरोध ही करना था तो वहां भी कर सकते थे। मंदिर में आकर नारेबाजी करना और गाली गलौज करना अपराध है। इस कारण शिव सेना पंजाब द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी जा रही है।प्रवीण डंग द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट।वहीं इस मामले में हिन्दू न्याय पीठ के प्रवीण डंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि जनकपुरी गणपति जी के समारोह में बेअदबी मामले में गायक जी खान के माफीनामे को लेकर 295/A, 53/A के तहत कार्रवाई के लिए क्रिमिनल शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। इस बार बेशक कोई माफी दे दे, पर हिन्दू न्यायपीठ छोड़ने वाला नहीं।प्रवीण डंग ने कहा कि बंदे हमारे लोगों के सिर जुदा करने की कोशिश में हैं और हमारे बंदे उनकी चमचागिरी की इबादत लिखने में व्यस्त हैं। जब अपने धर्म के प्रति सम्मान नहीं है तो इस धर्म को छोड़ कर हमारे पे अहसान करो भाई। इस तरह की पोस्ट डाल कर प्रवीण डंग ने माफी देने वाले पक्ष पर कटाक्ष किया।

Related Articles

Back to top button