ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

लव जिहाद: शौचालय में हिन्दू लड़की के साथ अश्लील हरकत पर इंदौर में बवाल।

इंदौर में लव जिहाद का अजीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर प्यार के जाल में फंसा कर सुलभ शौचालय में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था. इसके लिए आरोपी शौचालय में तैनात कर्मचारियों को 200 रुपये एंट्री फीस भी देता था. आरोपी ने बुधवार को भी यही हरकत की, लेकिन इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिल गई. इससे हंगामा हो गया. इसी बीच आरोपी मौका देखकर फरार हो गया. बजरंग दल की ही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामला इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में जनता क्वार्टर का है. आरोपी ने जनता क्वार्टर के पास स्थित सरकारी सुलभ शौचालय में ही इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मुताबिक इस उक्त शौचालय के कर्मचारियों की आरोपी साहिल के साथ दोस्ती थी. वहीं साहिल क्षेत्र में हिन्दू नाम और पहचान के साथ घूमता था और हिन्दू लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर उनका यौन शोषण करता था. जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल अक्सर किसी ना किसी लड़कों को फंसा कर लाता था और सुलभ शौचालय के कर्मचारी उससे 200 रुपये लेकर शौचालय उपलब्ध कराते थे. रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें बुधवार की देर रात सूचना मिली कि वह एक और लड़की को लेकर शौचालय में आया है. इस सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. यहां पर जब विकलांग टॉयलेट का गेट खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला. अंदर झांक कर देखा तो उसमें आरोपी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था. काफी देर गेट खटखटाने के बाद आरोपी ने जब गेट खोला तो उससे पूछताछ हुई.इसमें आरोपी ने अपना हिन्दू नाम बताया, लेकिन जब उससे आधार कार्ड मांगा गया तो वह भागने लगा. इसके बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान तारीक के रूप में बताई. लेकिन इसी बीच शौचालय का कर्मचारी और आरोपी भागने में सफल हो गए।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button