ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘तेलंगाना आकर अंकापुर चिकन का स्वाद चखें और वापस लौट जाएं’, BRS नेता ने राहुल गांधी को बताया चुनावी गांधी

भारत राष्ट्र समिति की के. कविता ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नेता राहुल गांधी को ‘‘चुनाव गांधी” कहकर संबोधित किया और कहा कि गांधी तेलंगाना में एक पर्यटक के तौर पर आ सकते हैं, यहां के मशहूर लजीज स्थानीय भोजन ‘अंकापुर चिकन’ का स्वाद चख सकते हैं और फिर वापस जा सकते हैं। यहां से करीब 206 किलोमीटर दूर बोधन में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राहुल से अनुरोध किया है कि वह आज से शुरू हो रही अपनी तीन दिवसीय बस यात्रा के दौरान निजामाबाद के दौरे में ‘‘अपनी अजीबोगरीब” बातों से लोगों में मतभेद पैदा नहीं करें।

‘निजामाबाद आएं तो अंकापुर चिकन खाएं’
कविता ने जानना चाहा कि गांधी तेलंगाना क्यों आ रहे हैं और आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य, इसके किसानों या छात्रों के लिए कुछ नहीं किया है और वह तेलंगाना की ‘‘विकास की कहानी” का भी हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके लिए तेलंगाना में कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल जी हम आपको राहुल गांधी नहीं ‘चुनाव गांधी’ ही कहना चाहते हैं। अगर आप तेलंगाना आएं तो यह नाम (राहुल गांधी नाम) आपके लिए ठीक नहीं होगा। जब आप निजामाबाद आएं तो अंकापुर चिकन खाएं जो यहां बहुत लोकप्रिय है। एक पर्यटक के रूप में यहां आने के लिए हम आपका स्वागत करते हैं और कृपया इसके बाद यहां से चले जाएं। बहुत बहुत धन्यवाद।”

‘हिंदुओं-मुसलमानों के बीच माहौल खराब न करें’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीआरएस विधान पार्षद (एमएलसी) ने दावा किया कि पूर्व में जब भी सबसे पुरानी पार्टी मुख्यमंत्रियों को बदलना चाहा, तब राज्य में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। उन्होंने कहा, ‘‘आप यहां आते हैं और हिंदुओं और मुसलमानों के बारे में अजीबोगरीब बातें कहते हैं। माहौल खराब नहीं करें। तेलंगाना में अमन, चैन, सुकून और बरकत है। इस माहौल को खराब नहीं करें। यह मेरा आपसे अनुरोध है।”

पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी कांग्रेस
राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द पर उन्होंने कहा कि हाल में हैदराबाद में मुसलमानों ने अपना मिलाद उन नबी जुलूस स्थगित कर दिया क्योंकि यह गणेश मूर्ति विसर्जन के दिन हो रहा था। उन्होंने कहा कि समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और शांति के कारण राज्य में निवेश आ रहा है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने आरोप लगाया कि करीब 65 साल तक इस क्षेत्र पर शासन करने वाली कांग्रेस लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध कराने में विफल रही।

Related Articles

Back to top button