ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले आतंकी की फंदा लगाने की कोशिश, सुरक्षा कर्मियों ने बचाया

अमृतसर: अमृतसर सेंट्रल जेल, जहां रोमनदीप सिंह बंद है।पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के आरोप में 4 साल पहले पकड़े गए आतंकी रोमनदीप सिंह ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की है। वह पंजाब के अमृतसर में स्थित केंद्रीय सुधार गृह में बंद था। उसे सुरक्षा कर्मियों ने फंदा लगाने से पहले बचा लिया और जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। वह अभी ठीक है। जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।मिली जानकारी के अनुसार, जेल में सुरक्षा के लिए तैनात स्टाफ ने रोमनदीप सिंह को बैरक में अपनी बेडशीट से फंदा लगाते हुए देख लिया। स्टाफ ने एक्टिव होकर तुरंत रोमनदीप सिंह को पकड़ लिया और नीचे उतारा। बेडशीट को भी अलग किया और उसे जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। जेल प्रशासन ने अब उसे कड़ी निगरानी में रखा है, ताकि वह दोबारा ऐसा न कर सके।तरनतारन के झबाल में स्थित आटा-चक्की, जहां रोमनदीप व उसके साथी हथियार छिपाकर रखते थे।2018 में रोमनदीप को किया था गिरफ्तारबता दें कि 4 साल पहले स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने रोमनदीप सिंह को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पुलिस ड्रोन के पार्ट और हथियार भी बरामद किए थे।गौरतलब है कि पंजाब में हथियार मिलने की घटनाओं की जांच करने में NIA जुटी थी। इस बीच NIA को जला हुआ ड्रोन तरनतारन से मिला था। कहा जा रहा है कि इस ड्रोन का संबंध भी रोमनदीप से था। रोमनदीप सिंह खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़ा है।

Related Articles

Back to top button