ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फिर होश उड़ाएगी ‘कांतारा’, फैंस को देने वाले हैं सरप्राइज

Kantara: कन्नड़ फिल्म कांतारा फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी। फिल्म स्टारर ऋषभ शेट्टी और डायरेक्टोरियल फिल्म कांतारा ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। पहले साउथ और फिर नॉर्थ में कांतारा ने जबरदस्त सफलता देखी। फिल्म की कहानी के साथ- साथ गाने वरह रूपन ने भी सुर्खियां बटोरी थी। अब इस गाने का फुल वर्जन सामने आने वाला है। मेकर्स कांतारा के एक साल पूरे होने पर फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म ने नॉर्थ और साउथ दोनों जगहों पर धमाल मचाया। अब मेकर्स कन्नड़ फिल्म कांतारा के एक साल पूरे होने पर दर्शकों एक और सरप्राइज देने वाले है। दरअसल, कांतारा के मेकर्स बीते साल फिल्म के चार्टबस्टर सॉन्ग वरह रूपम को लेकर विवादों का शिकार हो गए थे। यहां तक कि कॉपीराइट केस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, लेकिन अंत में जीत कांतारा के मेकर्स की हुई। इस जीत के बाद अब मेकर्स वरह रूपम का फुल वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं।

30 सितंबर को कांतारा के गाने वरह रूपम का पूरा वर्जन रिलीज

कांतारा के प्रोडक्शन हाउस होमेबल फिल्म ने 28 सितंबर को ट्वीट करते हुए गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की। प्रोडक्शन हाउस ने कहा, “स्टेडियम्स में गूंजने से लेकर हमारे त्योहारों की परंपराओं में शामिल होने और हमारी सुबह मीठी धुन बनने और वेकअप कॉल में शामिल होने तक, इस गाने ने हमारे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आइए इस शानदार गाने की धुन में फिर से खोने और महसूस करें, क्योंकि हम 30 सितंबर को कांतारा के गाने वरह रूपम का पूरा वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं।

एक्टर फिल्म की कहानी पर मेहनत कर रहे हैं

कांतारा को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने फिल्म में लीड रोल भी निभाया है। फिल्म की सफलता ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। इन दिनों ऋषभ शेट्टी, कांतारा के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर फिल्म की कहानी पर मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स की पूरी कोशिश है कि वो कांतारा 2 को उसी आकर्षक और दिलचस्प अंदाज में दर्शकों के सामने लाए जैसे उन्होंने पहले पार्ट के साथ किया था। कॉपीराइट मामले में क्यों उलझी कांतारा ?
कांतारा के गाने को लेकर इस साल की शुरुआत में कॉपीराइट केस सामने आया। केरल के म्यूजिक बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने दावा किया था कि कांतारा का गाना वराह रूपम उनके गाने नवरसम गाने से कॉपी किया गया है। बैंड ने सोशल मीडिया पर कांतारा के मेकर्स पर आरोप लगाया था और इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Related Articles

Back to top button