ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- सेना का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुनावों में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल किया है और इसके जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेना की गरिमा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने सेना को देशभर में 822 ऐसे सेल्फी प्वाइंट लगाने को कहा है जो सरकारी योजनाओं का प्रचार करे।

75 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्र की सुरक्षा करने वाले हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों की लोकप्रियता को भुनाकर, मोदी जी स्वयं का प्रचार करवा रहें हैं। चुनाव में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने वो किया है जो 75 सालों में कभी नहीं हुआ है।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने सेना को देशभर में 822 ऐसे सेल्फी प्वाइंट लगाने को कहा है जो सरकारी योजनाओं का प्रचार करे। इन झांकियों में सैनिकों के पराक्रम की गाथा के बजाय प्रधानमंत्री मोदी जी की बुतनुमा तस्वीर है और उनकी योजनाओं का गुणगान है।”

उनका कहना था, ‘‘भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बेहद गर्व है। ” खरगे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा ने भारतीय सेना की गरिमा को चोट पहुंचाई है।

9 शहरों में सेल्फी प्वाइंट बनाने का दावा

दावा किया गया है कि केंद्र सरकार की अहम योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने के लिए सैन्य और रक्षा प्रतिष्ठानों को शामिल किया जा रहा है। सेना, वायुसेना, नौसेना, डीआरडीओ, बीआरओ को 9 शहरों में सेल्फी प्वाइंट बनाने को कहा गया है। पीएम मोदी के साथ योजनाओं के सेल्फी प्वाइंट बनेंगे. जिन 9 शहरों को चुना गया है उनमें दिल्ली, प्रयागराज, पुणे, मेरठ, नासिक, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, कोल्लम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button