ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को राजस्थान में मिली जमानत तो बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा/पटनाः पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को कोटा की एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी और उसे संपत्ति से जुड़े एक मामले में बिहार पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दरअसल, बिहार में गैंगस्टर से नेता बने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को उसके दोस्तों- सैफ और वसीम के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। कोटा जिले में रामगंजमंडी शहर की उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अदालत ने तीनों व्यक्तियों को जमानत दे दी। रामगंजमंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज बेरवाल ने बताया कि ओसामा और सैफ को बाद में बिहार पुलिस को सौंप दिया गया, क्योंकि दोनों व्यक्ति राज्य के सिवान जिले में इस महीने की शुरूआत में दर्ज संपत्ति से जुड़े एक मामले में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, तीनों व्यक्तियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने पुंडवा में एक नाके पर संदिग्ध गतिविधि की। इन तीनों की उम्र 30-35 साल है। वे दिल्ली की पंजीकरण संख्या वाली एक कार से यात्रा कर रहे थे। बेरवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस के अनुसार, ओसामा और उसके दोस्तों ने बताया कि वे दिल्ली से आ रहे हैं और गोवा जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने जब बिहार पुलिस से संपर्क किया तो यह पता चला कि ओसामा और सैफ पर सिवान में 10 दिन पहले संपत्ति से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button