ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

2 लाख से ज्यादा की ठगी; 3 ट्रक गिट्‌टी भेजी, पैसे मांगे तो धमकी दी

रेवाड़ी: खोल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।हरियाणा के रेवाड़ी में सरसों की पदाड़ी (तुड़ी/ भूसी) से बॉयलर के लिए ईंधन तैयार करने वाले प्लांट से लाखों रुपए का माल मंगवाकर एक शख्स ने पेमेंट नहीं दी। कंपनी के डायरेक्टर ने खोल थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव मायण में वर्ष 2021 में सरसों की पदाड़ी (तुड़ी/ भूसी) प्लांट बयोम इंडस्ट्रिया प्राईवेट लिमिटेड लगा हुआ है। इसके डायरेक्टर शुभम गोयल व तनेश डोड है। डायरेक्टर ने बताया कि वे पदाड़ी से गिट्टी बनाने का व्यवसाय करते है, ये फैक्ट्रियों के बॉयलर (भट्टी) मे ईंधन के रुप में उपयोग किया जाता है।डारेक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल 2022 को रेवाड़ी के ही गांव नरसिंहपुर गढ़ी में बने ओम बयोफ्यूल्स का मालिक लोकेश पंडित गिट्टी माल खरीदने के लिए उनसे मिलने आया था। लोकेश पंडित के साथ 150 टन माल 5.5 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचने का सौदा हुआ था। साथ ही पेमेंट के लिए 1 महीने का समय दिया था। 3 मई तक कंपनी ने लोकेश पंडित के पास तीन ट्रक गाड़ी में 34.810 टन माल भेजा था। जिसकी कुल रकम 2 लाख 1 हजार 28 रुपए बनी थी।आरोप है कि 17 मई को प्लांट में बद नियत से लोकेश मशीन के स्पेयर पार्ट 2 टिक्की, 2 बोल्ट और 1 रेम भी उधार लेकर गया, जिसकी कीमत 12000 रुपए थी। पहली गाड़ी के माल की कीमत का भुगतान लोकेश पंडित को 20 मई को करना था। आरोप है कि उसके बाद जब पेमेंट के लिए लोकेश पंडित से संपर्क किया तो पहले तो वह टरकाने लगा और आखिर बार उनकी 7 जून को लोकेश से बात हुई। इसके बाद मोबाइल नंबर स्विच ऑफ दिखाने लगा। कंपनी के दोनों डायरेक्टर जब उसके रजिस्टर्ड एड्रस पर गए तो वहां ताला लटका मिला।लोकेश पंडित के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह काफी लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। आरोप है कि किसी और के नंबर से जब डायरेक्टर ने लोकेश पंडित को फोन किया तो पहले उसने गाली-गलौच की और फिर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर दोनों डायरेक्टर ने खोल थाना पुलिस में शिकायत दी। खोल थाना पुलिस ने आरोपी लोकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button