ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सौतेली मां ने बेटे को दी बदतर मौत, पड़ोसन की मदद से पैर में पत्थर बांध सीवर में फेंकी लाश

गाजियाबाद: ‘सौतेली मां’ शब्द सुनते ही जहन में एक नकारात्मक प्रवृत्ति वाली महिला नजर आने लगती है, सौतेली मां के अत्याचार के आपने कई किस्से सुने होंगे, लेकिन गाजियाबाद से आई खबर सुनकर आपका खून खौल उठेगा। जहां सौतेली मां इस कदर हैवान बन गई कि उसने  बच्चे को सीवर टैंक में डुबो कर मार दिया। बच्चे को टैंक में डुबाने के लिए उसके पैर में पत्थर भी बांध दिए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सौतेली मां और उसकी पड़ोसन को गिरफ्तार किया है।

…तो ऐसे दिया सौतेली मां ने वारदात को अंजाम 
वारदात जिले के मोदीनगर थाना इलाके के गोविन्दपुरी की है। यहां के निवासी राहुल सेन का 11 वर्षीय पुत्र रविवार से लापता था। ऐसे में पिता राहुल ने पुलिस को अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस का शक बच्चे की सौतेली मां रेखा पर शक हुआ, क्योंकि किसी भी फुटेज में बच्चा घर से बाहर आता नहीं दिखाई दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को घर में ही तलाशा। पुलिस ने रेखा से सख्ती से पूछताछ की उसने वारदात के बारे में उगल दिया। सौतेली मां रेखा ने बताया कि उसने बच्चे को पड़ोसी पूनम के साथ मिलकर घर के पीछे सीवर टैंक में डुबो दिया था। बच्चे का शव ऊपर न आए इसके लिए उसने उसके पैरों में पत्थर बांध दिए थे। मोदीनगर पुलिस ने 11वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी सौतेली मां रेखा और उसकी पड़ोसन पूनम को गिरफ्तार किया है। बच्चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिलाओं से बच्चे की हत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button