ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

हमास ने किया युद्ध विराम का ऐलान! इजराइल को माननी होगी ये शर्त, जानिए क्या है शर्त

इजरायल फिलिस्तीन संघर्ष के बीच बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के चलते हमास झुक गया है और उसने इजरायल के बंधकों को छोड़ने पर रजामंदी जताई है। हालांकि उसकी तरफ से यह जरूर कहा गया है कि इजरायल हमले करना बंद कर दें। हमास के खिलाफ जंग के बीच इजरायल में इमरजेंसी सरकार की पहली बैठक हुई। बैठक में गाजा पर फाइनल अटैक की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।कहा जा रहा है इस बैठक में गाजा पर दूसरे चरण के हमले को लेकर चर्चा हुई। नेतन्याहू ने भी कहा है कि हमास के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। वहीं, इजरायल ने हमास की ओर से रविवार को हुए हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इजरायल की वायुसेना ने हमास के ठिकानों पर जमकर बमबारी की। इजरायली सेना का दावा है कि उसने हमास के 250 ठिकानों पर बम बरसाए हैं। दूसरी तरफ, हमास के साथ अब इजरायल पर लेबनान से भी हमले हो रहे हैं। लेबनान से इजरायल में 9 रॉकेट दागे गए। एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से भी हमला किया गया, जिसमें इजरायल के एक नागरिक की मौत हुई और 3 सैनिक घायल हो गए हैं। इजरायली सेना ने भी लेबनान पर पलटवार किया और बमबारी की।

वेस्ट बैंक से अब तक 360 वांटेड गिरफ्तार

इजरायली सुरक्षा बलों ने वेस्ट बैंक से अब तक 360 वांटेड लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 210 हमास से जुड़े हुए हैं। लेबनान सीमा से इजरायल 28 जगहों से अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहा है। लेबनान से युद्ध भड़कने की आशंका से की गई कार्रवाई। इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट की विशेष बैठक शाम 8 बजे, इजरायली समयानुसार तय की गई है।

Related Articles

Back to top button