ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 12 भक्तों की मौत, 23 घायल।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इसमें 12 भक्तों के मरने की खबर है जबकि 23 लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक ट्रैवलर वाहन में सवार होकर कुछ लोग सैलानी बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में खड़े ट्रक से बस की टक्कर हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.नासिक से कुछ श्रद्धालु बुलढाणा जिले के सैलानी बाबा दरगाह पर दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद जब सभी लोग नासिक की ओर जा रहे थे. तभी नागपुर-मुंबई हाईवे पर वैजापुर जंबरगांव शिवरा में टोल बूथ से कुछ दूरी पर यह ट्रैवलर वाहन एक खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर समेत 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल है. स्थानीय लोगों ने इसी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस और छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैवलर वाहन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. डॉक्टरों ने बारह लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, 23 घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया. हालांकि बाद में उनमें से 14 को घाटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम जारी किए गए हैं. घायलों के नाम इस प्रकार हैं. दागू सुखदेव म्हस्के, गौतम भास्कर, कार्तिक, शांताबाई नामदेव मस्के, दुर्गा, धनश्री लखन सोलासे, लखन शंकर सोलासे, (33) सोनाली अप्पासाहेब त्रिभुवन, श्रीहरि दीपक केकणे, सम्राट दीपक केकणे, संदेश संदीप असवले, अनिल साबले, प्रकाश हरि गांगुर्डे, तन्मय लक्ष्मण कांबले, संदीप रघुनाथ असवले, युवराज विलास साबले, गिरजेश्वरी संदीप असवले, पूजा संदीप असवले, वैशाली संदीप असवले, ज्योति दीपक केकड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button