ग्वालियर
मध्य प्रदेष शिक्षक कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती एवम संवर्ग की समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेष शिक्षक कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती एवम संवर्ग की समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन। आज दिवस 02/10/2022 को गांधी जयंती के अवसर पर शिक्षक कांग्रेस की टीम ने गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कार्यक्रम में प्रार्थना गीत गाकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया तथा सभी शिक्षक साथिओं ने मिलकर गांधी जी प्रतिमा के समक्ष भरी दोपहर और तेज गर्मी में उपवास किया , तथा संवर्ग की समस्याओं के बारे में सरकार के अनसुने रवैए से तंग आ कर ज्ञापन गांधी जी की प्रतिमा को सौंपा एवम सरकार से गुजारिश की संवर्ग की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करे कार्यक्रम में पुरानी पेंशन,पदोन्नति, क्रमोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति , अथिति शिक्षको के नियमितीकरण सहित ग्यारह सूत्रीय मांगो केलिए उपवास किया और ज्ञापन सौंपा कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष आषुतोष शर्मा द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम में शामिल होने वालों में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आषुतोष तिवारी शर्मा, संभागिय प्रवक्ता सुरेश पाठक , जिला महामंत्री भगवती मुद्गल, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह तोमर रामनरेश दंडौतिया जी, भागीरथ अर्गल रामबीर मुद्गल, उमेश शर्मा, राजेश श्रीवास , मुनेश सिकरवार, रामनाथ प्रजापति, रामरतन सिंह तोमर, संजय जैन , राममूर्ति दंडौतिया जी आदि साथी शामिल हुए

