ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गज पर समृद्धि लेकर आएंगी मां दुर्गा, नौ दिन होगी शक्ति की उपासना

इंदौर। शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस वर्ष मां दुर्गा हाथी (गज) पर समृद्धि लेकर आएंगी। इस बार तिथियों की वृद्धि और क्षय की स्थित न बनने से पर्व पूरे नौ दिन मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी मंदिरों में शुरू हो गई है। इस दौरान विभिन्न अनुष्ठान होंगे।

ज्योतिर्विद शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11.24 बजे से लगेगी। उदया तिथि के मान से नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। इस संबंध में बताया गया है कि नवरात्र का आरंभ जब रविवार और सोमवार से होता है तो माना जाता है कि माता का आगमन हाथी पर हो रहा है। हाथी समृद्धि का प्रतीक है।
ज्योतिर्विद पं. विनीत तिवारी का कहना है कि मंगलवार और शनिवार को पर्व की शुरुआत होने पर वाहन घोड़ा होता है। इसके चलते युद्ध की आशंका बनती है। बुधवार से शुरुआत होने पर वाहन नाव होती है, जो सर्वसिद्धि दायक है। गुरुवार और शुक्रवार को वाहन डोला बताया गया है। ऐसे में महामारी की आशंका बनती है और एक साथ कई लोगों को मृत्यु के संयोग बनते हैं। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

माता मंदिरों में होंगे अनुष्ठान

एरोड्रम रोड स्थित श्रीविद्याधाम में मां भगवती की विशेष आराधना होगी। ट्रस्टी पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे सहस्रचंडी महायज्ञ सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगा। महाआरती रात 8 बजे होगी। कन्या, सौभाग्यवती पूजन सहित कई अनुष्ठान होंगे।
– प्राचीन बिजासन माता मंदिर में नौ दिनी मेला लगेगा। प्रतिदिन शृंगार दर्शन और पूजन होगा। अन्नपूर्णा मंदिर में माता का चार समय मनोहारी शृंगार किया जाएगा।

– एमआर-10 स्थित दिव्य शक्तिपीठ पर माता की आराधना की तैयारी जा रही है। शक्तिपीठ प्रमुख दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से रात 10.30 बजे तक गरबा होगा। दिन मां की आराधना होगी। विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

– काली मंदिर खजराना में प्रतिदिन शिव-शक्ति महायज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। माता का प्रतिदिन दुग्धाभिषेक होगा। पुजारी गुलशन अग्रवाल के अनुसार प्रतिदिन रात 8 बजे महाआरती होगी। अलग-अलग स्वरूप में शृंगार होगा।

नौ दिन मां के नौ स्वरूपों का पूजन

– 15 अक्टूबर रविवार: मां शैलपुत्री

– 16 अक्टूबर सोमवार: मां ब्रह्मचारिणी

– 17 अक्टूबर मंगलवार: मां चंद्रघंटा

– 18 अक्टूबर बुधवार: मां कूष्मांडा

– 19 अक्टूबर गुरुवार: मां स्कंदमाता

– 20 अक्टूबर शुक्रवार: मां कात्यायनी

– 21 अक्टूबर शनिवार: मां कालरात्रि

– 22 अक्टूबर रविवार: मां सिद्धिदात्री

– 23 अक्टूबर सोमवार: मां महागौरी

Related Articles

Back to top button