ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अखिलेश ने JPNIC का गेट फांदकर JP की मूर्ति का किया माल्यार्पण, डिप्टी CM बोले- अच्छा कूदते हैं एशियन गेम्स में जाना चाहिए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने की अनुमति नहीं मिली। अखिलेश यादव ने इस दौरान जेपीएनआइसी का गेट फांद कर जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

दरअसल, एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अखिलेश यादवा से जेपीएनआइसी में जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने की अनुमति नहीं दी। उसके बाद एलडीए ने मंगलवार देर शाम जेपीएनआइसी के गेट पर भी ताला जड़ दिया। यह सुनकर अखिलेश यादव बिफर गए। वह बुधवार सुबह जेपीएनआइसी पहुंच गए। उन्होंने गेट पर ताला जड़ा देखा तो गेट फांदकर अंदर पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

#WATCH लखनऊ: एलडीए द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) की बाउंड्री पर चढ़ गए। pic.twitter.com/7so2Yn4x4Z

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023

डीप्टी सीएम ने कहा- भारत के लिए मेडल लाएं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आचरण से सिद्ध हो गया कि सपा को अराजकता और गुंडई पसंद है। उन्होंने उस ईमारत की दीवार फांदकर माल्यार्पण किया है, जिसे विकास प्राधिकरण ने सील किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर इतना अच्छा कूदना जानते हैं, तो उन्हें एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने पर काम करना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button