ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

भारत दुनिया का एक चमकता स्थान, विकास और नवाचार का ‘पावरहाउस’: PM मोदी

नई दिल्लीः वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत में मजबूत आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान जताए जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश विश्व में एक चमकता स्थान और विकास एवं नवाचार का ‘पावरहाउस’ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया

मोदी ने आईएमएफ के आंकड़ों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे लोगों की ताकत और कौशल से आगे बढ़ रहा भारत दुनिया में एक चमकता स्थान और विकास एवं नवाचार का ‘पावरहाउस’ है। हम समृद्ध भारत की दिशा में अपनी यात्रा को मजबूत करना जारी रखेंगे और सुधारों के अपने पथ को और आगे बढ़ाएंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में विकास के मजबूत रहने का अनुमान है। इसके 2023 और 2024 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वर्ष 2023 के लिए (वृद्धि दर के अनुमान में) 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक मजबूत खपत को दर्शाता है।”

है लेकिन उसने वैश्विक वृद्धि का अनुमान घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया।

Related Articles

Back to top button