ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के बरेली में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से दरिंदगी, विरोध करने पर ट्रेन के आगे फेंका, हाथ-पैर कटे।

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित सीबीगंज क्षेत्र में छेडख़ानी का विरोध करने पर कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को दो दों ने ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए. अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी एक व्यक्ति पकड़ से दूर है. इस प्रकरण में तीन लोगों को निलंबित किया गया है पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना मंगलवार को बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि छात्रा कोचिंग से लौट रही थी. उसी दौरान कुछ युवकों ने उसका पीछा किया. इस घटना में छेड़छाड़ की भी बात सामने आ रही है. छात्रा ने जब विरोध किया तो उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया. इससे छात्रा का एक हाथ और पैर कट गया. छात्रा लहूलुहान हालत में ट्रैक के पास पड़ी थी. परिजनों को पता चला तो तुरंत पहुंचे और छात्रा को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है. उसके बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अस्तपाल पहुंचकर छात्रा का हालचाल लिया है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इस मामले अभी तक दो लोग गिरफ्तार हुए हैं. अभी एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हलका दारोगा और बीट सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. छात्रा के परिजनों ने बताया कि ट्रेन के सामने फेंकने की घटना अनायास नहीं हुई, शोहदे उसे करीब दो महीने से रास्ते में रोककर परेशान कर रहे थे. आरोपियों के परिवार और पुलिस से की गई शिकायत पर भी कोई गौर नहीं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button