ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मैडी समेत दो के खिलाफ रासुका, एक को किया गया जिलाबदर

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के लागू होते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन के मोड़ में आ गया है। पुलिस ने जेल में बंद मैडी और संतोष साहू के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। वहीं, दयालबंद क्षेत्र के बदमाश ऋषभ को जिलाबदर किया गया है।

जिले में चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने एसपी संतोष कुमार सिंह ने आदतन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही रितेश निखारे उर्फ मैडी निवासी जरहाभाठा, संतोष साहू उर्फ डैनी निवासी सरकंडा मुरुम खदान के खिलाफ रासुका की कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा है।

एसपी के प्रस्ताव पर कलेक्टर संजीव झा ने दोनों के खिलाफ रासूका के तहत कार्रवाई की है। वहीं, दयालबंद में रहने वाले ऋषभ पानीकर के खिलाफ छह महीने के लिए जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। इस दौरान उसे जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार जिले से भी बाहर रहने के लिए कहा गया है।

मैडी के खिलाफ 14 मामले लंबित

हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद मैडी 2009 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास, अपहरण करने और चक्काजाम कराने जैसे मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है। इसके अलावा जेल में भी मारपीट की घटना में शामिल रहा है। उसके खिलाफ 14 मामले लंबित है।

18 साल से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय डैनी

सरकंडा क्षेत्र के मुरुम खदान खमतराई में रहने वाला संतोष साहू उर्फ डैनी 1995 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या, चोरी, लूट, जुआ एक्ट, गांजा और शराब बेचने समेत आर्म्स एक्ट, पास्को एक्ट के मामले हैं। आरोपित के खिलाफ 27 मामले लंबित है। उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी सरकंडा थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button