ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

इजरायल ने किया गाजा के बॉर्डर इलाकों पर कब्जे का दावा, हथियार लेकर पहुंचा पहला US प्लेन

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच पांचवें दिन भी जंग (Israel Hamas War) जारी है। दोनों तरफ अब तक 3000 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं युद्ध का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है।

इजरायल (Israel) का पलटवार जारी है। इजरायल ने गाजा पट्टी से बॉर्डर वाले इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया है। शनिवार सुबह हमास ने अचानक इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे थे। अब इजरायल जवाबी हमले कर रहा है। उसका कहना है कि वह अब तक 4500 मिसाइलों से हमास के आतंकियों पर हमला कर चुका है।

हथियार लेकर इजरायल पहुंचा पहला अमेरिकी विमान

इजरायल – हमास युद्ध के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने एक तरह से इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। अब अमेरिका ने इजरायल को हथियार मुहैया करवाना भी शुरू कर दिया है। हथियार लेकर अमेरिका का पहला सैन्य विमान इजरायल पहुंचा।

तुर्की ने इस पर आपत्ति ली है। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने गाजा में संभावित ‘गंभीर नरसंहार’ की आशंका जताते हुए अमेरिका की आलोचना की। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि अमेरिका अपना एक युद्धपोत इजरायल के करीब तैनात कर रहा है।

हमास ने कैसे किया हमला, अध्ययन कर रही भारतीय सेना

इस बीच, भारतीय सेना इस बात का बारीकी से अध्ययन कर रही है कि हमास के आतंकियों ने इजरायल पर इतना बड़ा हमला कैसे किया और इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां कहां नाकाम रहीं।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित भारतीय सेना के कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है

Related Articles

Back to top button