ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को, धन लाभ चाहते हैं तो ऐसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा

इंदौर। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यता है कि हर माह पूर्णिमा तिथि पर व्रत रखने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वहीं सभी पूर्णिमा व्रत में भी शरद पूर्णिमा तिथि को सर्वोत्तम माना गया है और इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्र देव की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इस दिन रात में चंद्र ग्रहण लगने के कारण इस तिथि का महत्व बढ़ गया है।

चंद्रमा से बरसता है अमृत

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से मन और मस्तिष्क को शांति और शीतलता प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणें अमृत बरसाती हैं और यही कारण है कि शरद पूर्णिमा की रात को खीर पीने का विशेष महत्व है, लेकिन 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होने के कारण रात में खीर पीना शुभ नहीं होगा।

समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी देवी लक्ष्मी

हिंदू पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक शरद पूर्णिमा के दिन ही मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी। इस कारण से शरद पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। देश में कई स्थानों पर शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय पान के पत्ते का उपयोग करना चाहिए। शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि इंद्र देव ने भी मां लक्ष्मी की स्तुति करने के लिए लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ किया था। इसका पाठ करने से अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button