ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के शहडोल कार्यालय में श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय करीब सात वर्षों से वरिष्ठ अधिकारियों से सांठ-गांठ कर योग्यता के विपरीत वरिष्ठ पदों पर जमे हुए।

शहडोल - स्कूल शिक्षा विभाग में चल रहे, ,भाई भतीजावाद, रिश्वतखोरी, लूट और मनमानी के चर्चित मामले में अगर आप किसी प्रभावशाली नेता या किसी मंत्री के रिश्तेदार है, तो आपके लिए विभाग के नियम और कायदे कोई मायने नहीं रखते। आपकी पौबारह है,आप जहा कही जब तक चाहे उस पद पर बैठे रह सकते हैं | आपको एक नहीं दो पदों पर भी कमाई के अवसर खुले मिल जाते है | इसका एक उदहारण शहडोल स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है, जहां रिश्तेदारी,खरीददारी ओर हिस्सेदारी सभी के उदहारण एक साथ देखने को मिल जायेगे | शहडोल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रास्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) योजना के, सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के पद पर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय करीब पिछले सात वर्षो से भी अधिक समय से पदस्थ बतायें जाते है। इनके पास शहडोल के इसी कार्यालय में एवं इसी परियोजना से संबंधित अन्य दूसरा वरिष्ठ पद, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) का प्रभार भी पिछले कई वर्षो से इनके पास है। इस वरिष्ठ पद का प्रभार लेने के लिए आवश्यक निर्धारित योग्यता भी श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय (उच्च माध्यमिक शिक्षक) के पास नहीं होने पर भी ये वर्षो से उक्त दोनों पद में जमे हुए है | इसमें एक और खास बात यह है की दूसरा पद जो अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक( एडीपीसी) का है,उसके लिए जो पदीय योग्यता स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित है, वह योग्यता इनके पास नहीं होने के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल में सहायक परियोजना समन्वयक का पद अवैध रूप से ये धारित कर रहे उसका आदेश जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल द्वारा अनाधिकृत रूप से किया गया है और शासन द्वारा इस तरह के आदेश के लिए वे अधिकृत नहीं है। राजनीतिक एवं उच्च प्रशासनिक पकड़ के दम पर ये कई वर्षों से यह अनुपयुक्त होते हुए भी सहायक परियोजना समन्वयक के साथ अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के पद पर स्कूल शिक्षा विभाग के भ्रष्ट उच्च अधिकारियों के संरक्षण से जमे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button