ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

इजरायल जंग: मासूम की लाश को सीने से लगाए बिलखता रहा पिता, बोला- ‘इसका क्या गुनाह था? Video देख फट जाएगा कलेजा

दक्षिणी इज़राइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुकी है।  इजरायली सरकार के अधिकारियों ने सिन्हुआ से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी तक दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में नहीं पहुंचे पाए हैं, जहां शनिवार को हमला करने वाले हमास आतंकवादी अभी भी इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं इस बीच एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है जिसे देख ईआपका भी कलेजा फट जाएगा। इजरायली सेनाओं ने जहां पूरे गाजा को घेर रखा वहीं इस बीच कई मासूम बेगुनाह लोग मौत के भेंट चढ़ रहे है। दोनों ओर से जारी इस खूनी खेल में  कई मासूमों की जान चली गई इस बीच ताजा वीडियो एक मासूम नवजात बच्ची और उसकी लाश को कलेजे से सटाए उसके पिता का सामने आया है जिसे देखकर  हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

फिलिस्तीनी समर्थकों की ओर से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में एक पिता है जिसने अपनी नवजात बच्ची की लाश को सीने से लगा रखा है। वो बिलख-बिलखकर रोए जा रहा है।  वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये एक फिलिस्तीनी शख्स है जिसने इजरायली एयरस्ट्राइक में अपनी मासूम बच्ची को खो दिया है।

 बता दें कि  फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में इजरायली बम विस्फोटों में 704 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 143 बच्चे और 105 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 4,000 लोग घायल हुए हैं। वहीं इधर, इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमास के हमले के बाद 900 लोगों की मौत और 2,600 घायलों की रिपोर्ट दी है।

इस रूला देने वाले वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे है और इस बच्ची को देख हर किसी की आंखों में आंसू है। एक यूजर ने कहा- इस बच्ची का क्या गुनाह था? इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट में शांति की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button