ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

कृति और टाइगर के रोमांस के साथ अमिताभ का धांसू अंदाज, रिलीज हुआ ‘गणपत’ का ट्रेलर

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज बाॅर्न’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई। शेयर किए गए पोस्टर में टाइगर बॉक्सिंग मैच की ड्रेस में और कृति एक्शन भरे अंदाज में दिखाई दे रही थीं। वहीं, अब फाइनली मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में दर्शकों को टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल देखने को मिलेगा।

शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल

‘गणपत’ फिल्म में वीएफएक्स का काफी यूज किया गया है। इसकी आप छोटी सी झलक रिलीज किए गए ट्रेलर में भी देख सकते हैं। इस फिल्म का ग्राफिक्स एक्शन हॉलीवुड फिल्म की फील दे रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म को काफी मोटे बजट में बनाया है। रिलीज हुए ट्रेलर में टाइगर का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। कृति और टाइगर के अलावा अमिताभ बच्चन भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि गणपत के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि व्हाट्सएप चैनल पर शेयर किया गया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, अब फैंस ‘गणपत’ के लुक्स पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ट्रेलर की लिंक आने के बाद सबसे पहले इसे फैंस की ओर से ही शेयर किया गया। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन दिव्या खोसला की फिल्म ‘यारियां 2’ भी रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं कृति सेनन की बहन नुपूर की पहली फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों की टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन-सी फिल्म बाजी मारती है।

Related Articles

Back to top button