ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

कैसे भागा गैंगस्टर टीनू; जेलों के अंदर मिल रही सुविधाएं, न्याय की उम्मीद नहीं

अमृतसर: सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर।गैंगस्टर दीपक टीनू के स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) की गिरफ्त से भागने पर सिद्धू मूसेवाला की मां ने पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मां चरण कौर ने पंजाब पुलिस से सवाल किया है कि ‘कैसे एक गैंगस्टर पुलिस हिरासत से भाग निकला’। इतना ही नहीं, मां ने एक बयान में स्पष्ट कह दिया है कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही।गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के मुख्यारोपी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी दीपक टीनू को STF मानसा की पुलिस कपूरथला से ला रही थी। इसी बीच टीनू पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब हो गया। शनिवार देर रात हुई इस घटना पर सिद्धू मूसेवाला की मां ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैसे एक गैंगस्टर पुलिस हिरासत से भाग निकला? “सरकार जेलों के अंदर सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है, न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। हम व्हाट्सएप नंबर जारी करेंगे और राज्य भर में कैंडल मार्च निकालेंगे। बदलाव कहां है, यह सरकार बेकार है”।वह नहीं चाहती आज उनका घर उजड़ा है, कल किसी और का उजड़े। अधिकारी कोई और ही कामों में लगे हैं। इंसाफ की आस कम होती जा रही है।टीनू के फरार होने के बाद फोसबुक पोस्ट।लॉरेंस के करीबी ने फेसबुक पर लिखा पोस्टदूसरी तरफ लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिख दिया है। जिसमें उसने हरियाणा और पंजाब की पुलिस को धमकी दे दी हैं। आरोपी ने लिखा है कि ‘सारे भाइयों को राम-राम। ये पोस्ट खास हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस को लेकर है। हमारा भाई टीनू हरियाणा उर्फ दीपक पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है।पुलिस उसके साथ कुछ भी नाजायज कर सकती है। इसी वजह से ये पोस्ट करनी पड़ रही है। पहले ही हम पुलिस को बहुत सह चुके हैं। हमें और नहीं सहना। हमें मजबूर ना किया जाए। पुलिस की जो भी कारवाई बनती है, वो करे। हमारे भाई के साथ कुछ भी नाजायज ना हो। वरना ये चीज भुगतनी पड़ेगी’।

Related Articles

Back to top button