ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बुआ आशिक संग मनाती रही रंगरलियां, सामने भतीजी से दरिंदे ने पार की सारी हदें…

तरनतारन: अमृतसर के एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ बुआ के सामने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तरनतारन पुलिस ने बुआ सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश करते हुए इसकी जांच थाना कोतवाली ई.-डिवीजन अमृतसर को सौंप दी है।

तरनतारन निवासी 15 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीती 3 अक्तूबर को अमृतसर में अपनी बुआ राज कौर को अपने भाइयों सहित मिलने गई थी। अगली सुबह उसके भाई शादी समारोह में चले गए। इसके बाद उसकी बुआ राज कौर उसे गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के बहाने अपने साथ ले गई। बुआ उसे किसी होटल में ले गई। होटल के कमरे में आकाशदीप सिंह पुत्र निर्वैल सिंह, अर्शदीप सिंह निवासी अमृतसर पहले ही मौजूद थे। उसकी बुआ अपने बॉयफ्रैंड अर्शदीप सिंह के साथ उसी कमरे में अलग बैड पर बैठी थी। आकाशदीप सिंह ने उसकी बुआ के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बुआ ने एक बार भी आकाशदीप को नहीं रोका।

उसने घटना की सूचना अपनी मां को दी। पिता टांग टूटने के कारण बैड रैस्ट पर है। फिलहाल तरनतारन पुलिस द्वारा जांच करने के बाद बुआ राज कौर पत्नी अजय, आकाशदीप सिंह व अर्शदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश करते हुए यह मामला अमृतसर के थाना ई. डिवीजन कोतवाली को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button