ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इजरायल – हमास जंग में 1100 से अधिक की मौत, कई विदेश शामिल, सामने आए शर्मसार करने वाले फोटो-वीडियो

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। अब तक 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 250 शव तो उसी स्थान पर मिले हैं, जहां ऑल नाइट म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा था। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ेगी।

हमास के हमले के बाद अब इजरायल का पलटवार जारी है। गाजा पट्टी पर लगातार हमले हो रहे हैं। दोनों तरफ लगातार मौतें हो रही हैं।

इस जंग की शुरुआत हमास ने की थी, जब गाजा पट्टी की ओर से 6000 रॉकेट इजरायल पर दागे गए थे। इसके बाद इजरायल ने विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने की कसम खाई है।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके 11 नागरिकों को हमास आतंकवादियों ने पकड़ लिया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्टों के अनुसार, इन बंधकों को गाजा ले जाया गया होगा। बैंकॉक पोस्ट ने थाई प्रधान मंत्री श्रेथा थाविसिन के हवाले से कहा, ‘वे निर्दोष हैं और उनका किसी भी संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।’

मारे गए नागरिकों में अमेरिका और फ्रांस के नागरिक भी शामिल हैं। इन देशों की भी इजरायल के हालात पर नजर है। म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाला एक ब्रिटिश नागरिक लापता हैष

समाचार एजेंसी सीएनएन ने बताया कि इजरायल पर हमास के हमले के बाद कम से कम तीन अमेरिकी मारे गए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक फ्रांसीसी नागरिक की मौत की पुष्टि की है और यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके दो नागरिकों की इजरायल में मौत हो गई।

इजराइल में नेपाल दूतावास के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कम से कम 10 नेपाली छात्र मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button