ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘मेरे साईं’ एक्ट्रेस अनाया सोनी की किडनी फेल होने के बाद हालत गंभीर

‘मेरे साईं’ टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनाया सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिनेत्री शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गई थीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की हालत अभी भी ठीक नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाया सोनी की एक किडनी पूरी तरह से खराब हो गई है। अनाया के पिता ने बताया कि वह अभी डायलिसिस पर हैं और उनकी किडनी को बदलना पड़ेगा। पिता ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। अनाया की डायलिसिस पर बहुत खर्चा हो रहा है, जो उनके परिवार के लिए संभाल पाना आसान नहीं है। ऐसे में उन्हें चिंता है कि वह इतने पैसे कहां से लाएंगे।

अनाया सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अनाया ने लिखा, ‘डॉक्टर्स कह रहे हैं कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा क्रिएटाइन लेवल 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 पर है। मेरे हालत गंभीर है और मैं सोमवार को अंधेरी ईस्ट वाले होली स्पिरिट अस्पताल में एडमिट हो रही हूं। मेरे लिए दुआ कीजिए। जिंदगी आसान नहीं है और मैं आज में जीकर इसे आसान बनाने की कोशिश कर रही हूं। यह वक्त भी जल्दी गुजर जाएगा। जल्द ही मेरा किडनी ट्रांसप्लांट होगा और उसके बाद में किडनी के लिए अप्लाई करूंगी।’

बता दें कि अनाया इससे पहले भी बीमार हो चुकी हैं। अनाया का परिवार पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह 2015 से  सिर्फ एक किडनी पर जी रही हैं। कुछ समय पहले जब उनकी एक किडनी खराब हुई थी, तो उनके पिता ने किडनी डोनेट की थी। लेकिन अब यह भी खराब हो गई। ऐसे में अभिनेत्री को किडनी ट्रांसप्लांट करना होगा।

Related Articles

Back to top button