ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

मानसिक रूप से थे परेशान; घर के ग्राउंड फ्लोर पर गमछे से लगाया फंदा

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर के सेक्टर 18 में एक मकान में सीनियर एडवोकेट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक आत्महत्या का कारण उनकी मानसिक परेशानी है। एडवोकेट बीती रात परिवार के साथ सोए थे।सुबह परिजन उठे तो उन्हें घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।तीन बच्चों का पिता था, 22 सालों से कर रहे वकालत की प्रेक्टिससेक्टर 13-17 थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर 18 में रहने वाले ईश्वर सिंह सरोहा (53) ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि सरोहा जिला बार एसोसिएशन में पिछले करीब 22 सालों से वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह तीन बच्चों के पिता थे।जिनमें दो बेटियां चंडीगढ़ पढ़ाई कर रही है, जबकि 20 वर्षीय बेटा रोनक आगामी एक-दो माह के भीतर कनाडा स्टडी बेस पर जाने वाला है पुलिस ने बताया कि सेक्टर 18 के जिस मकान में एडवोकेट रहते थे, उसके ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार रहते थे, जो कि कुछ ही दिनों पहले मकान खाली करके गए हैं। घर के पहली मंजिल पर एडवोकेट परिवार समेत रहते हैं।शनिवार रात परिवार संग सो गए थेबीती रात सरोहा परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह 7 बजे परिजन उठे और नीचे आए तो उन्होंने देखा कि नीचे ईश्वर सिंह ने फंदा पर लटका हुआ है। उन्होंने गमछे से फंदा लगाया है। परिजनों ने बताया है कि वह पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनका रोहतक PGI से इलाज भी चल रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में उन्होंने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Related Articles

Back to top button