ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कनाडा को भारी पड़ी खालिस्तान से हमदर्दी, भारत के आगे झुका, अपने राजनयिकों को दूसरे देशों में भेजा

टोरंटो।  खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते खराब हो गए हैं। भारत सरकार द्वारा अल्टीमेटम देने के बाद कनाडा ने अपने राजनयिक को वापस बुला लिया है।

10 अक्टूबर तक दिया था समय

केंद्र सरकार ने कनाडा से अपने राजनियकों को कम करने के लिए 10 अक्टूबर तक का वक्त दिया था। जिसके बाद जस्टिन ट्रूडो ने भारत में काम करने वाले अपने अधिकतर राजनयिकों को सिंगापुर और कुआलालंपुर भेज दिया है। यह जानकारी कनाडाई टीवी नेटवर्क सीटीवी न्यूज ने दी है।

कनाडा ने लगाया निज्जर की हत्या का आरोप

सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट तब सामने आई है। जब केंद्र सरकार ने कनाडा से कई राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था। कनाडा प्रधानमंत्री ट्रूडो ने हरदीप सिंह की हत्या में भारतीय एजेंटो के शामिल होने का आरोप लगाया है।

भारत ने आरोपों को खारिज किया

भारत ने जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर दिया। कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया। जिसके बाद भारत ने भी कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। केंद्र सरकार ने आरोप लगाया कि कनाडा के राजनयिक आंतरिक मामलों में दखल रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच संबंधों में गिरावट का कारण है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत में कनाडा के 60 राजनयिक है।

Related Articles

Back to top button