ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सर्वपितृ अमावस्या को लगेगा ग्रहण, इन 5 राशि के जातकों रहना होगा सावधान

इंदौर। श्राद्ध पक्ष के दौरान सर्वपितृ अमावस्या का विशेष महत्व है, लेकिन इस साल सर्वपितृ अमावस्या का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य ग्रहण काल भारत में रात के समय में है, इसलिए तर्पण में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। ऐसे में साधन अपने निर्धारित समय पर पितरों के लिए तर्पण कर सकते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला ग्रहण इन राशियों के लिए बाधा खड़ी कर सकता है।

इन 5 राशि के लोगों को रहना होगा सावधान

हिंदू पंचांग के मुताबिक, अश्विन माह की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर को रात 9.50 मिनट से शुरू होगी और 14 अक्टूबर को रात 11.24 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पंचांग के मुताबिक, सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं। सूर्य देव वृश्चिक राशि के आय भाव, धनु राशि के कारोबार भाव, मकर राशि के भाग्य भाव और सिंह राशि के धन भाव को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में निवेश करते समय सावधानी बरतें। किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें।

सूर्य ग्रहण का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण रात 08.34 मिनट से शुरू होगा और देर रात 02.25 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण जब लगेगा, तब भारत में रात होगी, इसलिए यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button