ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

आज गांधी जयंती पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा आयोजन

जयपुर। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती एवं विश्व अहिंसा दिवस 02 अक्टूबर के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रात: 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी तरह उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रात: 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का वृहद स्तर पर आयोजन किया जायेगा।जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गांधी सप्ताह के दौरान 2 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर एवं उपखंड स्तर पर श्रंद्धाजली सभा आयोजित की जायेगी। 3 अक्टूबर को उपखंड स्तर पर अहिंसा-सामाजिक चेतना पर संगोष्ठी, 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय महाविद्यालय स्तर पर गांधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता, 5 अक्टूबर को उपखंड स्तर पर गांधी के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, 6 अक्टूबर को जिला स्तर पर गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है विषय पर सेमीनार, 7 अक्टूबर को पीस मैराथन एवं 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर महाविद्यालय के छात्रों हेतु गांधी जीवन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन करने के हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान कर दिये गये है। उन्होंने कार्यक्रम में राजकीय एवं गैर राजकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों एनसीसी, स्काउट गाईड, एनएसएस कैडेट्स, जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, धार्मिक संगठनों के धर्म गुरुओं, गांधीवादी विचारकों एवं अधिक से अधिक आमजन को शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button