ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

कांग्रेस महिला विधायक ने दिखाए तीखे तेवर…! चुनाव से पहले गहलोत सरकार की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस को सुनाई खरी-खरी

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का समय काफी नजदीक आ गया है। ऐसे में कांग्रेस विधायक ही गहलोत सरकार पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे है। राज्य की चर्चित कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए है। दिव्या मदेरणा का कहना है कि उसे वाई श्रेणी की सुरक्षा नहीं चाहिए। दरअसल, हनुमान बेनीवाल की सभा में पुलिस का भारी जाब्ता देखकर दिव्या मदेरणा पुलिस पर भड़क गई। दिव्या मदेरणा ने कहा- कौन सी चूड़ियां पहन रखी हैं जो अब तक महिला विधायक पर हमला करने वाले को नहीं पकड़ा और हनुमान बेनीवाल की सभा में चले गए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के चलते ओसियां में मंगलवार को हनुमान बेनीवाल और दिव्या मदेरणा दोनों की चुनावी सभाएं थीं। पुलिस बेनीवाल की सभा में तैनात थी। इस पर दिव्या भड़क गईं और पुलिस पर जमकर जुबानी हमला किया। बता दें कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और आरएलपी से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच 36 का आंकड़ा जगजाहिर है। अक्सर दोनों जाट नेताओं के बीच आक्रामक बयानबाजी और चुनावी सभाओं में तंज सुने जाते हैं। बेनीवाल को मदेरणा परिवार का धुर विरोधी माना जाता है।

बता दें गृह विभाग सीएम अशोक गहलोत के पास है। ऐसे में पुलिस की आलोचना को सीएम अशोक गहलोत की आलोचना माना जाता है। हालांकि, दिव्या मदेरणा ने सीएम गहलोत का नाम नहीं लिया। लेकिन पुलिस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले दिव्या मदेरणा इशारों में सीएम गहलोत को निशाने पर लेती रही है। उन्होंने पुलिस को सुनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। साथी ही भोपालगढ़ में हुए हमले के आरोपियों को नहीं पकड़ने का गुस्सा भी जाहिर किया।

Related Articles

Back to top button