ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए थाना प्रभारी ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

पत्रकार: अशोक नरबरिया
गोरमी : नगर में फैले हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए गोरमी थाना प्रभारी ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, यहाँ आपको बता दें गोरमी थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर के मुख्य मार्ग में फैले हुए अतिक्रमण को दूर करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया इसके तहत मुख्य मार्ग सदर बाजार में एवं मुख्य भिंड मुरैना मार्ग पर लगे हुए हाथ ठेले एवं अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटाया गया, थाना प्रभारी ने कहा कि अतिक्रमण से ना केवल यातायात की व्यवस्थाएं प्रभावित होती है बल्कि इनसे कई बार कई अविश्वसनीय घटनाएं भी घटित हो जाती हैं इस इस कारण यदि अपने नगर को स्वच्छ रखना है तो हमें इस अतिक्रमण को दूर करना होगा यह अतिक्रमण ना केवल हम लोगों को प्रभावित करता है बल्कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आने वाले ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को भी परेशानी का कारण बनता है अतिक्रमण के चलते कई बार अप्रिय घटनाएं भी हो जाती है, इसलिए मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि आप अपने मकान दुकान के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना करें, देखने में आ रहा है कि अतिक्रमण के तौर पर फल सब्जियों एवं स्वल्पाहार के ठेले थोड़ी सी आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से अपने-अपने घरों के सामने लगवा दिए जाते हैं, इससे यातायात की व्यवस्थाएं पूरी तरीके से चरमरा जाती है, मेरा सभी से विनम्र आग्रह है कि ऐसा करना एक कानूनन अपराध है यदि आप ऐसा करते हैं तो अभी तो हम आपसे बने पूर्वक आग्रह कर रहे हैं आगे आप पर सख्त कार्यवाही की जावेगी, अतः आप अपने मकान दुकान के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना होने दें, ताकि आप स्वयं सुरक्षित रहें और और भी सुरक्षित रह सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button