ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘हथकड़ियां केजरीवाल के करीब आ रहीं’, संजय सिंह के आवास पर ED के छापेमारी पर बोली बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर कथित शराब नीति घोटाले का ‘‘सरगना” होने का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘हथकड़ी” अब दूर नहीं है। भाजपा की यह प्रतिक्रिया दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के आवास पर छापे मारे जाने के बाद आई है।

चेक के जरिए केजरीवाल को रिश्वत दी
भाजपा मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने जांच एजेंसी को बताया था कि उसने संजय सिंह की मौजूदगी में केजरीवाल के आवास पर उन्हें रिश्वत के रूप में 32 लाख रुपये का चेक दिया था। भाटिया ने कहा, ‘‘अरोड़ा ने स्वीकार किया है कि उसने पार्टी के लिए निधि जुटाने संबंधी एक बैठक में संजय सिंह के कहने पर केजरीवाल को एक चेक के जरिए 32 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।”

केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ‘‘पापी” और कथित शराब घोटाले के ‘‘सरगना” हैं। उन्होंने सिंह पर ‘आप’ सुप्रीमो के ‘‘बाएं हाथ” के रूप में मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘उनके दाहिने हाथ माने जाने वाले मनीष सिसोदिया पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। केजरीवाल के बाएं और दाएं दोनों हाथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

हथकड़ियां केजरीवाल के करीब आ रही हैं
यह केजरीवाल ही हैं, जो अपना खजाना भरने के लिए अपने सांसदों तथा मंत्रियों को भ्रष्टाचार करने पर मजबूर करते हैं।” भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हथकड़ियां केजरीवाल के करीब आ रही हैं… मैं केजरीवाल को एक संवाददाता सम्मेलन करने और यह साबित करने की चुनौती देता हूं कि उन्होंने अरोड़ा से चेक के जरिए 32 लाख रुपये की रिश्वत नहीं ली।”

Related Articles

Back to top button