ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में इस तारीख तक मानसून की होगी विदाई, अब कम होगी बारिश, बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अब वर्षा की गतिविधि कम होगी, साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि छह अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। विभाग का कहना है कि देश के अन्य क्षेत्रों की तरह अब प्रदेश से भी मानसून की विदाई शुरू होगी और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई की संभावना बनी हुई है।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश की थोड़ी कमतर हो गई है, हालांकि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से सरगुजा क्षेत्र में पिछले दिनों अच्छी बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा।

1036 मिमी से अधिक हो चुकी वर्षा

प्रदेश में एक जून से लेकर तीन अक्टूबर तक की स्थिति में 1036 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इतनी बारिश पर्याप्त है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक बारिश और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। वहीं रायपुर जिले में भी एक हजार मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह बारिश पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है।इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब वर्षा की गतिविधि थोड़ी कम होगी।

Related Articles

Back to top button