ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पायलट के रोल में कंगना रनोट का कमाल, रिलीज हुआ ‘तेजस’ का दमदार टीजर

इंदौर।  बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनोट पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कंगना दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से कंगना का लुक पहले ही सामने आ चुका है। वहीं, अब मेकर्स ने ‘तेजस’ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। हाल ही में कंगना की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कंगना की एक्टिंग को काफी सराहना भी मिल रही है। रिलीज किए गए ‘तेजस’ फिल्म के टीजर में कंगना काफी स्ट्रांग लग रही हैं।

तेजस गिल का किरदार निभाएंगी कंगना

तेजस फिल्म के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में दिख रही हैं। टीजर की शुरुआत में कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस में नजर आती हैं, जिसमें वे जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं। साथ ही बैकग्राउंड वॉइस में कहा जाता है कि जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

इससे पहले शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में कंगना रनोट के लुक साथ फिल्म की बदली रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। बता दें कि तेजस फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। 20 तारीख को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ रिलीज होने वाली है। अब कंगना की फिल्म हंसल मेहता की ’12वीं फेल’ के साथ रिलीज होगी। सर्वेश मेवारा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर 8 अक्टूबर यानी इंडियन एयरफोर्स डे रिलीज किया जाएगा। ‘तेजस’ फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Related Articles

Back to top button