ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

कबाड़ी दुकान में चोरी के बाद बदमाशों ने लगाई आग

नालन्दा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नाला रोड स्थित विश्वकर्मा ट्रेडर्स कबाड़ी की दुकान में शनिवार की सुबह आग लगने से दुकान में करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया है। आग से उठ रही लपटों के बीच काले धुंए दूर से दिखाई दे रहें थे। इसे देखने के लिए आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कबाड़ी दुकान के संचालक रिंकू साव ने बताया कि उन्हें दुकान के आसपास के लोगों ने फोन कर सूचना दी की, दुकान के भीतर से आग की लपटें निकल रही है। इसके बाद वे जैसे ही हैं दुकान पहुंचे, आग पूरी तरह से उनके दुकान को अपने आगोश में ले लिया था। उन्होंने बताया कि दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर बदमाशो के द्वारा लोहे एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। इसके बाद आग लगा चोरी की घटना को अगलगी दिखाने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले में 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button