ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

ट्यूशन टीचर ने बच्ची को गर्म चिमटे से जलाया

मुंबई के पनवेल में एक ट्यूशन टीचर ने 3 साल की बच्ची को गर्म चिमटे से जला दिया। घटना 8 सितंबर की है। खारघर की एक सोसाइटी में रहने वाली 3 साल की बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी। जब पेरेंट्स उसे लेने पहुंचे तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसके घुटने, कंधे और चेहरे पर जलने के निशान थे। बच्ची के साथ पढ़ने वाले दूसरे बच्चों ने बताया कि उसने अपना होमवर्क ठीक से नहीं किया था। जिसके बाद टीचर को गुस्सा आ गया और उसने बच्ची को सजा दी।

पेरेंट्स को घटना का पता बच्ची के घर पहुंचने पर चला। वे बच्ची का हाल देखकर डर गए और हॉस्पिटल लेकर गए। ट्यूशन टीचर पर पुलिस ने बाल शोषण के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। साथ ही वह मामले से जुड़े सुबूत जुटाने में लगी है, इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दायर करेगी। हालांकि, टीचर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया है। इस घटना के बाद से सोसाइटी के बाकी पेरेंट्स अपने बच्चों को ट्यूशन भेजने और मामले के बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button