ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में इंडियन मैन स्क्वॉश टीम का कमाल पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

नई दिल्ली। इंडियन मैन स्क्वॉश टीम ने एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में पाकिस्तान की टीम को हरा दिया है। इंडियन मैन स्क्वॉश टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड जीत लिया।

चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है। आज एशियन गेम्स के 7वें दिन स्क्वॉश में भारतीय मेंस टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हरा दिया। भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर गोल्ड जीत लिया। भारत के एशियन गेम्स में 10 गोल्ड हो गए हैं।

भारत को शुरुआत में मिली हार

गोल्ड मेडल इवेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले मैच में महेश मंगाओंकर को पाकिस्तान के नासिर इकबाल ने 3-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी कर पाकिस्तान को हैरान कर दिया। भारत के सौरभ घोषाल ने असीम मुहम्मद को 3-0 से हराया। उसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। तीसरे मैच में अभियन सिंह ने नूर जमाना को 3-2 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने फाइनल मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

Related Articles

Back to top button