ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कनाडा पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर- आतंकवाद से निपटने में राजनीतिक फायदा देखना गलत

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नई दिल्ली में हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन ने यह तय कर दिया है कि दुनिया में कूटनीति और संवाद से ही समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब वो दिन चले गए हैं, जब कुछ देश एक एजेंडा तय कर दिया करते थे और फिर दूसरे देशों से उसके अनुसार चलने की उम्मीद करते थे। उन्होंने भारत कनाडा के बीच चल रहे विवाद में पीए जस्टिन ट्रूडो को जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक सुविधा उग्रवाद और आतंकवाद के लिए किसी देश की प्रतिक्रिया का आधार कभी नहीं हो सकती।

जी-20 में अफ्रीकन यूनियन को मिली स्थाई सदस्यता

विदेश मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली में हुई समिट में भारत की पहल से जी-20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्यता दी गई है। इस तरह से हमने पूरे महाद्वीप को एक आवाज दे दी, जिसका उन्हें काफी समय से हक रहा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कदम से यूनाइटेड नेशन, जो पुराना संगठन है, सुरक्षा परिषद को समसामयिक बनाने के लिए भी प्रेरित होना चाहिए।

आपदा में हम मदद के लिए आगे आए

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, भारत साझेदारों के साथ अपना सहयोग बढ़ावा देना चाहता है। दुनिया में गुटनिरपेक्षता के युग से, हम विश्व मित्र दुनिया के लिए एक मित्र के युग में विकसित हो गए। उन्होंने कहा कि हमने 75 देशों के साथ विकासात्मक साझेदारी बना ली है। आपातकालीन स्थिति और आपदा में भी हम सबसे पहले उत्तरदाता बने। तुर्किये और सीरिया के लोगों इसे देखा है।

महिलाओं के लिए आरक्षण पर कही यह बात

विदेश मंत्री जयशंकर के कहा कि हमारा नवीनतम दावा विधायिकाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए अग्रणी कानून है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समाज के लिए बोल रहा हूं, जहां पर लोकतंत्र की प्राचीन परंपराओं की गहरी आधुनिक जड़ें हैं। इसी के कारण भारतीयों की सोच, दृष्टिकोण और काम अधिक जमीनी और प्रामाणिक भी हैं।

Related Articles

Back to top button