ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दादा के अकाउंट से गायब हुए 13 लाख रुपये, नाबालिग पोते ने ऑनलाइन गेमिंग में किए खर्च

अहमदाबाद। ऑनलाइन गेमिंग की लत में अक्सर बच्चे परिवार का आर्थिक नुकसान करा देते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के दाहौद पुलिस स्टेशन से सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने ऑनलाइन गेमिंग की लत में दादा के अकाउंट से 13 लाख रुपये खर्च कर दिए।

नाबालिग बच्चे के दादा रिटायर सरकारी अधिकारी हैं। उन्होंने दाहोद साइबर सेल में की शिकायत में बताया कि उनके बैंक खाते से 13 लाख रुपये सिलसिलेवार ढंग से निकाले गए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि बैंक खाते से निकाले गए रुपयों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग व स्मार्ट फोन को खरीदने में किया है। परिवार का कहना है कि नाबालिग बच्चे को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी, लेकिन वह उस लत से अब बाहर आ चुका है।

रिटायर दादा ने बैंक खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि उनके खाते से 13 लाख रुपये गायब हैं। उन्होंने साइबर सेल को पूरा मामला बता कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि दादा के खाते से रुपये निकालने वाला उनका ही पोता है। नाबालिग लड़के ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग की में यह रुपये खर्च किए हैं।

13 लाख रुपये ये खरीदा

नाबालिग लड़ने ने 13 लाख रुपये गेम पॉइंट्स, क्रिकेट किट और दो मोबाइल फोन में खर्च कर दिये। उसे यह पता कि अगर वह यह सामान घर पर लेकर आएगा, तो घर वाले शक करेंगे। उसने इसलिए सारा सामान अपने दोस्त के घर पर रखा था।

Related Articles

Back to top button