ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

महादेव एप सट्टेबाजी के आरोपितों की 13 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड, अंग्रेजी में दर्ज बयान के आपत्ति पर ED ने पेश किया सुबूत

रायपुर।  महादेव एप आनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आकर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा समेत चारों आरोपितों की न्यायिक रिमांड 13 अक्टूबर तक विशेष कोर्ट ने बढ़ा दी है। शुक्रवार को जेल में बंद एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी और अनिल दम्मानी की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील सुनी। जिसके बाद न्यायिक रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ाने का आदेश सुनाया। अब 13 अक्टूबर को चारों आरोपितों की कोर्ट में पेशी होगी।

अंग्रेजी पर वर्मा की आपत्ति, ईडी ने पेश किया सुबूत

निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा की ओर से उनके अधिवक्ता ने आवेदन पेशकर न्यायाधीश को बताया कि उनके पक्षकार अंग्रेजी नहीं समझते हैं, यह जानते हुए भी ईडी के अधिकारियों ने हिंदी के बजाए अंग्रेजी में बयान दर्ज कर उसमें हस्ताक्षर कराया है। कोर्ट में यह दस्तावेज ईडी जमा करे। इस आवेदन पर न्यायाधीश ने ईडी को अपना पक्ष रखने को कहा।

वहीं ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने इस आवेदन पर यह जवाब पेश किया कि आरोपित चंद्रभूषण वर्मा को अंग्रेजी अच्छी तरह से समझ में आती है। प्रमाण के तौर पर उनका 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी पेश किया जिसमें अच्छे अंक से वे उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही बताया कि उनके बयान अंग्रेजी में दर्ज करने पर पढ़ाने के बाद ही हस्ताक्षर लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button