ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

धमाकेदार एक्शन के साथ लौट रहे हैं रणबीर कपूर, रिलीज हुआ ‘एनिमल’ का टीजर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे। आज रणबीर कपूर के बर्थडे पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर के साथ ही बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। अनिल कपूर का इस फिल्म में अलग ही अंदाज देखने को मिला है। रश्मिका मंदाना फिल्म में सिंपल हाउस वाइफ के लुक में दिखाई दे रही हैं। ‘एनिमल’ फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है।

खूंखार अंदाज में दिखाई दिए रणबीर

बता दें कि एनिमल फिल्म के साथ रणबीर कपूर काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रिलीज के किए गए टीजर में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी रश्मिका रणबीर से उनके पिता के बारे में बात करती हैं और वे गुस्सा हो जाते हैं। अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता बने हैं, जो काफी सख्त हैं। वे उन्हें मारते हैं और कहते हैं कि उन्होंने जानवर पैदा किया है। टीजर में शुरू में रणबीर का लुक काफी सिंपल दिखाई देता है, लेकिन बाद में एक्टर काफी खूंखार दिखाई देते हैं

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

टी सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पर ‘एनिमल’ का टीजर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ‘एनिमल’ टीजर यहां है। इस टीजर के साथ ही अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। रणबीर कपूर की ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के सीन्स को देख अब फैंस ‘एनिमल’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग दिखाई दे रहा है, जिसके कारण दर्शक भी इस फिल्म में दिलचस्पी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button