ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सब्जी लेने गई महिला के घर से आधे घंटे में लाखों के जेवर पार, छत के सहारे कीचन में घुसे थे चोर

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीरनगर में आधे घंटे में लाखों रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला चोरी के वारदात के वक्त सब्जी लेने गई हुई थी। इसी बीच चोर छत के सहारे किचन में घुसा और लाकर तोड़कर गहने चुरा लिए। कबीर नगर थाना पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला बिंदु सिंह ने पुलिस को बताया कि वो हाउस वाइफ है। 26 सितंबर मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे वो घर पर ताला लगाकर पास के ही सब्जी मार्केट गई थी। करीब आधे घंटे बाद वो घर वापस लौटी। तो उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से लाक है। फिर महिला अपने पड़ोसी की छत से अपने घर के अंदर आई। उसने देखा कि किचन का दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। इसके अलावा बेडरूम में रखी आलमारी का लाकर भी टूटा दिखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत अपने घर वालों को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके में पहुंची।

सोने-चांदी के गहने चोरी

महिला ने बताया कि उसके घर में रखे सोने का हार, मंगल सूत्र, अंगूठी और कान की बाली, गले की चेन, चांदी की पायल, ब्रेसलेट जैसे कई सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए है। रिपोर्ट के अनुसार एक लाख की चोरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button