ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की टेंशन हुई दूर विश्व कप में ये 2 बल्लेबाज मचाएंगे गदर

नई दिल्ली।टीम इंडिया इन दिनों फॉर्म में चल रही है। भारत ने हाल ही में एशिया कप 2023 जीता। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या नहीं खेले थे। इन धुरंधरों की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने कमान संभाली। वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चोट के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने जोरदार तरीके से वापसी की और शतक जड़े हैं। इससे भारत के मिडिल ऑर्डर की टेंशन दूर हो गई है।

राहुल और श्रेयस की टीम में वापसी

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के न होने से टीम में नंबर 4 और 5 के लिए परेशानी खड़ी हो गई थी। यहां ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया, लेकिन सूर्य फ्लॉप रहे। ईशान ने फिर भी अच्छी पारी खेली है। हालांकि अब केएल और श्रेयस ने वापसी कर यह समस्या दूर कर दी है।

मिडिल ऑर्डर की परेशानी हुई दूर

केएल राहुल नंबर 4 और श्रेयस अय्यर नंबर 5 पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ने 87 रन की तूफानी पारी खेली थी। लेकिन ये देखना होगा कि विश्व कप में रोहित शर्मा दो विकेटकीपर के साथ उतरते हैं या नहीं।

केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था शतक

केएल राहुल ने इसी साल अपनी जांघ की सर्जरी कराई थी। अच्छी बात ये है कि वो विश्व कप से पहले रिकवर हो गए। राहुल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में अर्धशतक लगाए हैं।

श्रेयस अय्यर का इस तरह हुआ कमबैक

श्रेयस अय्यर ने पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी। उन्होंने ने भी शतक के साथ टीम में एंट्री की। एशिया कप के दो मैच में श्रेयस कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 105 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रेयस में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की काबिलियत है। उन्होंने यह सेंचुरी नंबर 3 पर उतरकर की लगाया है।

Related Articles

Back to top button