ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मनोज और हर्षिता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

तखतपुर। परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए पथरिया मोड़ पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को देखकर सांसद मनोज तिवारी भी बाइक में बैठकर सभास्थल तक का सफर तय किया। भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय भी स्कूटी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ चली। रास्ते भर लोगों ने यात्रा का स्वस्फूर्त स्वागत किया। मनोज तिवारी ने मुट्ठी बांधकर परिवर्तन की शपथ दिलाई और अयोध्या आने का न्योता दिया।

परिवर्तन यात्रा तखतपुर की प्रभारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने सभी को खुमरी पहनाई और यादव दंड भेंट किया। उन्होंने कहा की तख़तपुर में पिछले छह दशकों से हमारी विचारधारा की जीत होती आई है जनसंघ और जनता पार्टी के बाद भाजपा ने यहां अपना परचम लहराया है। यहां पीढ़ियों से समर्पित कार्यकर्ता हैं जो इस बार पुनः तख़तपुर मे बदलाव के लिए कमर कस चुके हैं। आमसभा को पूर्व मंत्री पुनुलाल मोहले और धर्मजीत सिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व विधायक राजू सिंह,तोखन साहू जिला प्रभारी मोतीलाल साहू अनुराग सिंहदेव, इंद्रजीत सिंह गोल्डी और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महामंत्री घनश्याम कौशिक,अनिल सिंह ठाकुर,ममता, धनजंय क्षत्रिय,अरविंद गोयल, दिनेश सिंह राजपूत, त्रेतानाथ पांडेय, बीआर मोहोबिया, संतोष कश्यप, विश्वनाथ पटेल, दिलीप कोरी, प्रदीप कौशिक ऋषिमुनि पटेल,नैनलाल साहू, हरीश तिवारी, विनोद यादव, दिनेश साहू, अश्विनी साहू, शिव देवांगन, विवेक पाण्डेय ,नूरिता कौशिक, कुसुम कोसले, देवी साहू,बंशी पांडे, मनोज साहू, लव पाण्डेय, अशोक ठाकुर, दारा सिंह, काशी देवांगन, सुरेंद्र कोसले सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button