ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

बाथरूम में वास्तु दोष है तो जरूर रखें ये चीज, दूर हो जाएगी नेगेटिविटी

हर घर में बाथरूम एक ऐसा स्थान होता है, जहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा होता है। इसके अलावा यदि घर में बाथरूम वास्तु के अनुसार, सही दिशा में न बना हो तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा बढ़ जाता है और इससे घर में रहने वाले लोगों पर इसका असर होता है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में बाथरूम का वास्तु यदि ठीक नहीं है तो कुछ उपाय करके इसे ठीक भी किया जा सकता है।

घर का वास्तु ठीक होना क्यों जरूरी

वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर और परिवार की खुशहाली के लिए वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। घर में यदि चीजों को गलत तरीके से रखा जाता है तो वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं। इससे सारे काम बिगड़ने लगते हैं और जीवन में अशुभ घटनाएं ज्यादा होने लगती है। यदि कारण है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए वास्तु नियमों का विशेष पालन किया जाता है।

ऐसे दूर करें बाथरूम का वास्तु दोष

यदि किसी व्यक्ति के घर में बाथरूम गलत दिशा में बना हो तो वास्तु दोष के कारण विवाह में देरी, परिवार में अशांति जैसा माहौल बन सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाथरूम में वास्तु दोष के कारण काम में बार-बार रुकावट आने लगती है। ऑफिस व व्यापार में आर्थिक मामले प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में वास्तु दोष खत्म करने के लिए बाथरूम में खड़ा नमक जरूर रखना चाहिए। बाथरूम में एक कोने में कटोरी में खड़ा नमक रखने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। इसके अलावा बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखने से भी वास्तु दोष दूर होता है। बाथरूम में कभी भी गहरे रंग की टाइल्स नहीं लगाना चाहिए। साथ ही दीवारों का रंग भी हल्का होना चाहिए, जिससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button