ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

डाटा एंट्री आपरेटर की नौकरी के लिए रिश्वत लेते चिकित्सक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित

अंबिकापुर । स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री पद पर नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते चिकित्सक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। मामला सूरजपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंडारी से जुड़ा हुआ है। यहां पदस्थ चिकित्सक (आरएमए) पर एक युवती से एक लाख 20 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगा है। रुपये देते समय घर के सदस्यों ने वीडियो भी बना लिया था। अब यह वीडियो प्रसारित हो रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंडारी में जीवनदीप समिति के माध्यम से डाटा एंट्री आपरेटर की भर्ती होनी है। यहां पदस्थ आरएमए (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) डा विकास मिंज द्वारा ग्राम पेंडारी निवासी हीरा पैंकरा से उसकी बेटी कशीला पैंकरा की नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि घर के आंगन में कुर्सी पर बैठे चिकित्सक के हाथ में नोटों के बंडल है।

वह कह रहा है कि यदि नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस कर दिए जाएंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि नौकरी लग जाए। इस बीच ग्रामीण हीरा पैंकरा व उसकी बेटी डॉक्टर से कहते हैं कि पूरी कोशिश करिएगा कि नौकरी लग ही जाए। वीडियो में आरएमए के साथ एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी नजर आता है।

इस मामले में क्षेत्रवासियों ने आरएमए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिश्वत लेने की बात स्वीकार करते चिकित्सक का आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। आडियो में एक ग्रामीण द्वारा डॉक्टर को फोन कर कहा जाता है कि उन्होंने हीरा पैंकरा से उसकी बेटी की नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपए लिए हैं।

इस पर चिकित्सक एक लाख और कुछ रुपये लेने की बात स्वीकार कर रहा है। मामले की शिकायत ग्रामीण हीरा पैंकरा ने सूरजपुर कलेक्टर से भी की है। उसने बताया है कि आरएमए द्वारा उसकी बेटी की नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये के अलावा दारू-मुर्गा भी लिया गया है।

उसने बताया कि कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी मात्र तीन हजार रुपये प्रतिमाह की है। उसने ये रुपये कर्ज लेकर दिए हैं, प्रलोभन में आकर उसने ये रुपये दे दिए। सीएमएचओ सूरजपुर डा आरएस सिंह का कहना है कि आरोप गंभीर है। मामले में जांच की जा रही है। आरोप सही साबित हुए तो कड़ी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button